ट्रांसफर के दो माह बाद भी चार्ज नही दे रहे सचिव,खाद न मिलने से किसान परेशान
बहराइच। सितंबर महीने में बी.पैक्स अलीनगर के सचिव का ट्रांसफर होने के 65 दिन बीत जाने के बाद चार्ज स्थानांतरण न होने से किसानों को खाद नही मिल पा रहा है। गेंहू और तिलहनी फसलों की बुवाई पिछड रही है।इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।बी.पैक्स लि.अलीनगर के सचिव अजय कुमार सिंह डिहवाशेर बहादुर के सचिव हैं।इनके पास वी.पैक्स अलीनगर का भी अतिरिक्त प्रभार है। क्षेत्र के किसानों की शिकायत पर एडीओ सहकारिता जरवल और अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता ने संयुक्त जांच कर 16 सितंबर को अपनी रिपोर्ट सहायक आयुक्त को भेज दी।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता ने 27 सितंबर को अलीनगर के तत्कालीन सचिव अजय कुमार सिंह का कृषकों के प्रति कार्य व्यवहार ठीक न होने तथा वी.पैक्स लि.अलीनगर के उर्वरक बिक्री की धनराशि बैंक शाखा में नियमित रूप से जमा नहीं करने पर वी.पैक्स लि. खासेपुर के सचिव अतुल कुमार सिंह को अलीनगर का अतिरिक्त प्रभार देने का पत्र जारी कर दिया।
आयुक्त और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश के 65 दिन बाद भी सचिव ने अपना चार्ज स्थानांतरण नहीं किया है। किसानों को समिति के माध्यम से डीएपी और यूरिया नहीं मिलने से गेहूं और तिलहनी फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में अपर आयुक्त सहकारिता संजीव कुमार तिवारी को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया।
