अयोध्या में आज श्री राम मन्दिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सामिल होगें पीएम नरेन्द्र मोदी, यात्रा से पहले जाने कहाँ रहेगा मार्ग डायवर्जन

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री भारत सरकार सहित मुख्यमंत्री उ0प्र0 व अतिविशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों के सम्मिलित होने के दौरान जनपद बहराइच में डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

दोनक्का तिराहा- जनपद अयोध्या में ध्वजा रोहण कार्यक्रम पर आगमन मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा विभिन्न महानुभावों एवं आमजनमानस की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये दोनक्का तिराहा पर डायवर्जन व्यवस्था लागू करते हुए बहराइच – गोण्डा मार्ग का प्रयोग कर गोण्डा से अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा ।

पयागपुर चौराहा – पयागपुर चौराहा पर डायवर्जन व्यवस्था लागू करते हुए पयागपुर चौराहा से गोण्डा, अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को पयागपुर चौराहा से मोहनीपुर होते हुये बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा ।

जरवल तिराहा – जरवल तिराहा से कर्नलगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच शहर की तरफ भेजकर बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा ।

हुजूरपुर चौराहा – हुजूरपुर, कर्नलगंज होकर अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को पयागपुर चौराहा से मोहनीपुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा, जहाँ से उक्त वाहन बलरामपुर होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर जायेंगे ।

टिकोरा मोड़ – टिकोरा मोड़ से जनपद बाराबंकी व लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को सीतापुर मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा ।

घाघरा घाट बैरियर – घाघराघाट से कर्नलगंज गोण्डा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच शहर की तरफ भेजकर बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा ।दिनांक 25.11.2025 को मंदिर आम श्रद्धालुओं/दर्शनाभिलाषियों हेतु एक दिन के लिए बंद रहेगा। कृपया इस दिन दर्शन हेतु अयोध्या न जाएं एवं प्रशासन को सह योग प्रदान करें ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!