मेडिकल कालेज आउटसोर्सिंग भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप,मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर चिकित्सा विश्वविद्यालय में की गई आउटसोर्सिंग भर्ती की निष्पक्ष जांच समिति बनाकर किए जाने की मांग की है।

संजय सेतु पर ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अलीनगर जरवलरोड निवासी लक्ष्मी नरायन यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग/संविदा के आधार पर की गई नियुक्तियों में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। आरोप है कि शास्वत सफल्य प्राईवेट लिमिटेड इन्दिरा नगर लखनऊ के द्वारा सेन्ट्रल वर्क शाप अटेंडेंट,कम्प्यूटर आपरेटर,इलेक्ट्रीशियन,हेल्थ असिस्टेंट,लैब टेक्नीशियन,लाइब्रेरी अटेन्डेन्ट,लिफ्ट स्टेनोग्राफर,टीबी एण्ड चेस्ट हेल्थ बिजीटर,वार्ड आया और वार्ड ब्वॉय पद पर की गयी भर्तियों में नियमों को दरकिनार कर फर्जीवाड़ा किया गया है।

रोटावेटर से कटकर चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

संविदा आधारित नियुक्तियों में बिना साक्षात्कार लिये ही धन उगाही करते हुये नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। साक्षात्कार न होने से प्रतिभावान एवं योग्य कर्मचारियों की नियुक्ति नही की गई, इससे ग्रामीण जनता को इलाज में फायदा मिलता। श्री यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेडिकल कालेज भर्ती फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!