श्री राम बारात के साथ सम्पन्न हुआ धनुष यज्ञ महोत्सव

0
IMG-20251121-WA0002
Spread the love

बहराइच। नगर पंचायत जरवल की धनुष यज्ञ रामलीला में पांचवे दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात बड़े ही धूमधाम के साथ बाबा खाकी दास मंदिर से निकाली गई। पूरे नगर में भ्रमण करते हुए लखनऊ बहराइच हाईवे होते हुए खाकी दास मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

बाबा खाकी दास मंदिर में चल रही रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह संपन्न कराया गया। विगत 85 वर्षों से अनवरत जरवल की धनुष यज्ञ महोत्सव की रामलीला का इस वर्ष 86 वाँ वर्ष रहा। लीला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के निर्देशन में मंदिर में श्री राम विवाह रामलीला का बड़े ही सुंदर ढंग से मंचन किया और डोली में बिठा कर माता सीता की विदाई की गई।

संजय सेतु पर ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम

रोटावेटर से कटकर चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

बारात में विजय सराफ, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन गर्ग,भाजपा नेता सौरभ कसौंधन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र कासौंधन,बाल राम लीला समिति के अध्यक्ष नीतीश गुप्ता, पुष्प राज गुप्ता, दुर्गेश कसौंधन,बाबू गुप्ता, सुनीत कसौनधन, सूरज कसौंधन समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!