आइपीएल अध्यक्ष ने किसानों से की चर्चा
बहराइच। इंडियन पोटाश लिमिटेड के अध्यक्ष पंकज बंसल आइएस और मैनेजिंग डायरेक्टर पी.एस गहलोत ने इंडियन पोटाश लिमिटेड शुगर ईकाई जरवलरोड स्थित प्रधानमंत्री किसान सेवा केंद्र पर किसानों के साथ खाद बीज व उन्नत गन्ने की प्रजाति के बारे में विस्तार से चर्चा की।
किसानों से उनकी परेशानियां के बारे मे चर्चा की तथा पीएम किसान सेवा केन्द्र के माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया और किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।अध्यक्ष श्री बंसल ने भविष्य में आईपीएल प्रधानमंत्री किसान सेवा केंद्र जरवलरोड पर सभी प्रकार की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है, जिसमें खाद, बीज ,दवाई,कृषि यंत्र, सॉइल टेस्टिंग आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर आईपीएल के स्टेट हेड सुहेल सिंह,देवीपाटन मण्डल के बिपणन अधिकारी विजेंद्र त्रिपाठी, विशाल प्रताप सिंह, अनिल सिद्धू,अंकुर चौधरी,जूनियर एग्रोनॉमिस्ट गौरव भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
