उप निबन्धक कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात होंगे भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच । सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, बहराइच ने बताया कि स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश शासन श्री रवींन्द्र जायसवाल द्वारा रजिस्ट्री विभाग की सुरक्षा के लिए नवीन व्यवस्था की गई है। जिसके अन्तर्गत प्रदेश के समस्त उप निबन्धक कार्यालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में भूतपूर्व सैनिक एवं होमगार्ड की तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश में 380 उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु भूतपूर्व सैनिक, पर्यवेक्षकों तथा होमगार्ड रखे जाऐगें।

सहायक महानिरीक्षक निबन्धन ने बताया कि प्रथम वरीयता सैनिक कल्याण निगम के द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती होगी। भूतपूर्व सैनिकों की उपलब्धता न होने पर होमगार्ड तैनात किये जायेगें। शासनादेश के मुताबिक वर्तमान उपलब्धता एवं कार्यालय संख्या के अनुसार 111 उप निबन्धक कार्यालयों की सुरक्षा हेतु 315 भूतपूर्व सैनिक एवं 12 सुपरवाइजर तथा शेष 269 उप निबन्धक कार्यालयों में 789 होमगार्ड लिये जायेगें, जिसमें 40.53 करोड रू. वार्षिक खर्च होगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!