एसपी ने पीसीएस परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा
बहराइच। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली (पी.सी.एस. और ए.सी.एफ./आर.एफ.ओ.) प्रारंभिक परीक्षा-2025 जोकि जनपद बहराइच में कुल 11 केन्द्रों पर होना प्रस्तावित है जिसमें करीब 4320 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है, को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के साथ परीक्षा केंद्रों – किसान पी जी कॉलेज और वैद्य भगवान मिश्र गाँधी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सीसीटीवी की स्थिति, फ्रिस्किंग प्वाइंट, बैठने की व्यवस्था, कंट्रोल रूम की सक्रियता एवं केंद्र व्यवस्थापक से समन्वय की स्थिति का भौतिक रूप से अवलोकन किया गया ।
त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पनीर,खोया व रसगुल्ला के लिए नमूने
एसपी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में अनुचित साधनों का प्रयोग न होने दिया जाए व परीक्षा हेतु निर्धारित समय का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए। साथ ही केंद्रों पर ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश न देने, महिला परीक्षार्थियों की जांच में महिला स्टाफ की तैनाती तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए।
मानसी मौर्या बनी बहराइच की एक दिन की डीएम,आस्था सिंह ने संभाली सीडीओ की कुर्सी
