अज्ञात कारणों से लगी आग, झोंपड़ी जलकर राख

0
IMG-20251014-WA0003
Spread the love

बहराइच। मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आकलन कय रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया है।

बहराइच में बोले टिकैत,किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही सरकार

जरवलरोड थानाक्षेत्र के रिठौढा नई बस्ती निवासी शिवपूजन पुत्र नानमून की फूस की झोपड़ी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी धू धू कर जलने लगी। आग की लपटे देख गांव वालों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पनीर,खोया व रसगुल्ला के लिए नमूने

सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल रूपेंद्र सिंह ने पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।लेखपाल श्री सिंह ने बताया कि अग्नि काण्ड में 24 हजार रुपये नुकसान हुआ है,जिसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!