पीएम सूर्य घर योजना में जनपद को ‘‘ए’’ श्रेणी में लाने का प्रयास करें-डीएम

0
IMG-20251014-WA0004
Spread the love

बहराइच। सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक जनपद में माह सितम्बर 2025 तक 1513 संयंत्र स्थापित हो गये हैं। योजनान्तर्गत जनपद की रैंकिंग बी श्रेणी में है एवं जनपद बहराइच को कुल 08 अंक प्राप्त हुए हैं। डीएम ने जनपद को ए श्रेणी में लाने हेतु प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश देते हुए माह अक्टूबर हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को 100-100 तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को 25 संयंत्र स्थापित कराये जाने का लक्ष्य आवंटित किया।

बहराइच में बोले टिकैत,किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही सरकार

पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत अधिक से अधिक संयंत्रों की स्थापना के लिए डीएम ने सभासदों के साथ बैठक आयोजित कराये जाने का निर्देश दिया। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मीटर की मासिक रीडिंग अंकित करते समय मीटर रीडर द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी प्रदान की जाय। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सरकारी भवनों पर सोलर पावर प्लांट की स्थापना हेतु यूपीनेडा को निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। माह अक्टूबर 2025 में उक्त योजना के अंतर्गत 1856 का लक्ष्य निर्धारित है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने डीआईओएस, बीएसए व जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं का पंजीकरण कराकर योजना से आच्छादित किया जाय। डीएम ने कहा कि कक्षा 01, 06 व 09 में पढ़ रही बालिकाओं की कटेगरी तय करके उनका फार्म भरवाया जाय। फैमिली आईडी की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि ऐसे विभाग जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों की संख्या अधिक हो वहां के अधिकारी, कर्मचारी अपना फैमिली आईडी बनवाये। डीएसओ को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक खाद्यान्न वितरण की दुकानों पर अधिक से अधिक लोगों का फैमिली आईडी बनवाया जाय ताकि जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्ण कर लिया जाय।

सहायक औषधि आयुक्त ने टीम के साथ की छापेमारी,प्रतिबंधित कफ सिरप व गोली बरामद

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जिन विभागों की प्रगति ‘ए’ श्रेणी से निम्न है उनके द्वारा प्रगति में सुधार लाने का प्रयास करें तथा ए श्रेणी में वाले विभाग ‘ए’ प्लस श्रेणी में आने का प्रयास करें और ‘ए’ प्लस वाले यथास्थिति को बनाये रखें। जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन अन्तर्गत हर घर जल योजना के सत्यापन की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिये गये कि शत प्रतिशत घरों के सत्यापन की कार्यवाही अविलम्ब पूर्ण करायी जाय। बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देश दिये गये कि अधिक से अधिक समूहों का गठन कराते हुए लक्ष्य के अनुरूप रिवाल्विंग फण्ड व सामुदायिक निवेश निधि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि समूह अपना कारोबार समय से शुरू कर सके।

आकाशीय विजली से मृत किसानों के परिजनों को दिए 50-50 हजार के चेक,सपा सुप्रीमो ने मृत किसानों के परिजनों को भेजी आर्थिक सहायता

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीआईओएस सर्वदानन्द, बीएसए आशीष कुमार, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रान्तीय खण्ड प्रदीप कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम, एलडीएम जितेन्द्र मसंद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!