तालाब में तैरता मिला गायब बच्चे का शव

0
IMG-20251011-WA0002
Spread the love

बहराइच। शुक्रवार शाम को जरवल के रानीताल पर गायब हुए मासूम बच्चे का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। परिजन ने बच्चे की काफी तलाश की,पर बच्चा कहीं ना मिल सका। बच्चे का शव तालाब में मिलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रेस्क्यू आपरेशन में जनसुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें अधिकारी: डॉ अरूण कुमार

त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पनीर,खोया व रसगुल्ला के लिए नमूने

जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला रानीताल स्थिति तालाब में साजिद के दो वर्षीय पुत्र शारिफ की लाश तैरती हुई दिखाई दी,जिसे देखने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दे दी। जरवल चौकी पुलिस के मौके पर पहुंच गई। लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!