रेस्क्यू आपरेशन में जनसुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करें अधिकारी: डॉ अरूण कुमार

0
IMG-20251006-WA0000
Spread the love

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ.प्र. डॉ. अरूण कुमार ने जनपद भ्रमण के दौरान रविवार को देर शाम लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, बहराइच में मा. जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के उच्चाधिकारियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी के साथ लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, बहराइच में मानव वन्यजीव संघर्ष पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जंनसुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाए। डॉ. कुमार ने कहा कि रेस्क्यू आपरेशन में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आयेगी।

मा. मंत्री डॉ. कुमार ने डीएफओ बहराइच को निर्देश दिया कि रेस्क्यू टीमों तथा पेट्रोलिंग कार्य में लगे वाहनों की संख्या को बढाया जाय। वन्यजीवों के रेस्क्यू कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय। वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से संवादहीनता की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। संचालित गतिविधियों के बारे में जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी जाय तथा आमजन से प्राप्त सूचनाओं पर भी ध्यान दिया जाय।

आकाशीय विजली से मृत किसानों के परिजनों को दिए 50-50 हजार के चेक,सपा सुप्रीमो ने मृत किसानों के परिजनों को भेजी आर्थिक सहायता

डॉ. कुमार ने कहा कि नदियों के निकट रहने वाले स्थानीय लोगों विशेष कर मछुआ समुदाय से मदद ली जाय। मा. मंत्री ने वन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी सजगता के साथ रेस्क्यू आपरेशन संचालित कर प्रभावित ग्रामों को हिंसक वन्य जीव की समस्या से मुक्त कराया जाय।

मूर्ति विसर्जन में जा रहे दो युवकों की सडक हादसे में मौत

मा. मंत्री डॉ. कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दें। प्रभावित क्षेत्र में लोगों को बताया जाय कि बच्चों एवं महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को अकेले बाहर न निकलने दें। लोग जब भी बाहर जाये तो समूह में निकलें तथा हाथ में एक डण्डा अवश्य रखें। शौच इत्यादि के लिए बाहर जाने के बजाय घर में बने शौचालयों का उपयोग करें। रात में घरों के बाहर न सोये। बल्कि घर के अन्दर सुरक्षित तरीके से सोयें।

पन्द्रह दिवसीय दशहरा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव, श्रीमती अनुराधा वेमुरी, मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेणु सिंह, वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त सेम्मारन, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. राम सिंह यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!