मूर्ति विसर्जन में जा रहे दो युवकों की सडक हादसे में मौत

0
IMG-20251003-WA0008
Spread the love

बहराइच। मूर्ति विसर्जन में घाघराघाट जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक रौंदते हुए निकल गया।इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गई।

डीआरडीओ ने लेजर हथियार का किया सफल परीक्षण

 

आठ अभियुक्तों के विरूद्ध की गई एन.एस.ए.की कार्यवाही

शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे जरवलरोड के आस पास की दर्जनों मूर्तियों के साथ भक्त नाचते झूमते घाघरा घाट की तरफ जा रहे थे।
मूर्तियों का काफिला जैसे ही कुड़वा ओवर ब्रिज के पास पहुंचा।पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मूर्ति यात्रा में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे दोनों युवकों की पिछली पहिए के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई।

यूपी ग्रामीण बैंक ने चौपाल लगाकर ग्राहकों को दी जानकारी

मृतक की पहचान ग्राम बम्भौरा मजरा बरुहा निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र कुमार यादव पुत्र राज बहादुर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का चेहरा क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया दूसरे मृतक की पहचान कराने की कोशिश का जा रही है। सम्भवतः दोनों एक साथ राजगीर का काम करते थे।

धारदार हथियार से मजदूरों की हत्या कर घर में लगाई आग,छः की मौत

दूसरे मृतक की भी हुई पहचान

दूसरे मृतक की पहचान प्रकाश (35) पुत्र मोल्हे के रूप में हुई है। वह आदमपुर पुरैनी बंधा का निवासी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!