यूपी ग्रामीण बैंक ने चौपाल लगाकर ग्राहकों को दी जानकारी
बहराइच।क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने ग्रामीण बैंक के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य एवं “स्वच्छता ही सेवा (एस.एच.एस),2025-स्वच्छोत्सव “अभियान के अन्तर्गत “स्वच्छता एवं वित्तीय वित्तीय साक्षरता” विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन शाखा हरदी के सेवाक्षेत्र हरदी गौरा में एक चौपाल तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्रीय प्रबन्धक ,जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड,जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक,सहायक प्रबन्धक वित्तीय समावेशन ,वरिष्ट प्रबंधक हरदी,सहायक प्रबन्धक के.पी. सिंह ,और FLC संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं बैंकमित्र सुनील कुमार बाल्मीकि,सर्वेश कुमार भी सम्मिलित हुए ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता एवं वित्तीय वित्तीय साक्षरता के अन्तर्गत स्वच्छता के उद्देश्य से खुले में शौंच न करना उससे पर्यावरण से होने वाली हानि तथा जनधन खातों में री-केवाईसी,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेशंन से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया|
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा दावा कर्ता सुरेश कुमार को प्रतीकात्मक रूप में चेक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चन्द्र चौधरी ने समामेलन के पश्चात बने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बारे में ग्राहकों को बताते हुए कहा कि भारत सरकार ने अपने नोटिफिकेशन दिनांक 07/04/2025 के माध्यम से उत्तर प्रदेश के तीन बैंकों प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक , बड़ौदा यू पी बैंक और आर्यावर्त बैंक को समामेलित करके 01 मई 2025 को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बना दिया | इसका प्रायोजक बैंक,बैंक ऑफ बड़ौदा को बनाया गया है । उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अब भारत की सबसे अधिक शाखाओं और ग्राहकों वाला ग्रामीण बैंक बन गया है | उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रथम चेयरमैन यादव एस ठाकुर को बनाया गया है और बैंक की कुल 4330 शाखाएं हो गई हैं। ग्रामीण बैंक अब 65 क्षेत्रीय कार्यालयों और 19000 से अधिक स्टॉफ और 12000 से अधिक BCs के माध्यम से उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं देगी। शाखाएं अधिक होने के कारण ग्राहकों को सेवाओं में विस्तार मिलेगा एवं हम पहले से भी ज्यादा एवं अच्छी सेवा प्रदान करेंगे।
इसके बाद जिला विकास प्रबन्धक (नाबार्ड) कैलाश जोशी जी ने भारत सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं एवं समय से ऋण अदा करने पर सिविल स्कोर से फायदे की विस्तृत जानकारी ग्राहकों को दी।
जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसरंद ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से ग्रामीण को मिलने वाले फायदे तथा आवश्यकता अनुसार ऋण लेने की सलाह दी।
वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वित्तीय समावेशन(प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेशंन) के साथ- साथ सभा में उपस्थित सभी महिलाओं को छोटी-छोटी घरेलू बचत के माध्यम से अपने बड़े लक्ष्यो को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया एवं अपने बचत खाते में सामाजिक सुरक्षा की जानकारी भी दी गयी।
उपस्थित ग्राहको को समामेलन उपरांत बैंक के आई.एफ.एस.कोड एवं अपने बचत खाते की अवशेष राशि की जानकारी हेतु प्रश्न किए गए। जिसके बारे में सभा में उपस्थित ग्राहको को सलाह दी गए कि वह अपनी नजदीकी शाखा से संपर्क कर अपने बचत खाते में मोबाइल न./ आधार न. फीड करा ले।जिससे वह घर बैठे बैंक के टोल फ्री न.(9986454440) पर मिस काल करके अपने बचत खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते है |
