गणेश पूजा में भजन संध्या,भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
बहराइच। शिव मंदिर जरवलरोड में चल रहे गणेश पूजा समारोह के तहत मंगलवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में डुबोए रखा।
रुपईडीहा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, वाहन चोर के पैर में लगी गोली
भजन गायक कमलेश पंडित और सोनू सारंग ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
शादी के 24 घंटे बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध मौत, गांव में मचा हड़कंप
कार्यक्रम में मोनू मिश्रा, आशीष पटवा, दुर्गेश मौर्य, हर्ष गुप्ता, नरेंद्र वर्मा, सुनील यादव, मनीष पटवा, शुभम पटवा और हर्षित पटवा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गन्ना समिति जरवलरोड के किसान मेले में 29 तक आपत्तियां दर्ज कराने का गन्ना किसानों के पास मौका