श्वेता अग्रवाल एवं पूजा खेमका की पहल, 22 सितंबर को सजेगा भव्य काशी हाट
वाराणसी। काशी हाट लाइफस्टाइल एंड फैशन अटायर को लेकर शनिवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजिका श्वेता अग्रवाल एवं पूजा खेमका ने बताया कि आगामी 22 सितंबर, मंगलवार को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन बैंक्विट हॉल में काशी हाट लाइफस्टाइल एंड फैशन अटायर का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, प्रिंस जायसवाल एवं पूजा जायसवाल की उपस्थिति में होगा।
यह भी पढें
भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान,15 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
लोन का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, साइबर ठगी का पैसा मंगाकर करते थे निकासी,तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, नौ मोबाइल समेत 3.90 लाख रुपये नकद बरामद
आयोजिकाओं ने बताया कि मेले में कुल 65 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें वाराणसी के अलावा प्रयागराज, कोलकाता, भदोही, गाजीपुर, कानपुर, लखनऊ और आजमगढ़ सहित विभिन्न शहरों के प्रतिभागी शामिल होंगे। मेले में फैशन एवं जीवनशैली से जुड़े उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें कृत्रिम आभूषण, बनारसी साड़ियां, खिलौने, कालीन सहित अन्य आकर्षक उत्पाद प्रमुख होंगे।
यह भी पढें
चांदमारी में हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शोरूम का भव्य शुभारंभ
पत्रकार वार्ता में निधि केडिया, निहारिका तोदी, सोनाली जैन, सीमा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
Comments are closed.
[…] षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश जमाल मोहम्मद अकबर की अदालत ने शनिवार को बौंडी थाने में वर्ष 2009 में दर्ज मुकदमे में गोलागंज निवासी सुभाष यादव (40) को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार वर्ष 2009 में 15 वर्षीय किशोरी के घर से गायब होने के बाद उसके परिजन ने सुभाष यादव पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। श्वेता अग्रवाल एवं पूजा खेमका की पहल, 22… […]