चांदमारी में हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शोरूम का भव्य शुभारंभ
वाराणसी। चांदमारी स्थित स्टेट बैंक के सामने हरे कृष्ण ज्वेलर्स के नौवें शोरूम का भव्य शुभारंभ शनिवार को प्रसिद्ध आध्यात्मिक कथावाचिका जया किशोरी की गरिमामयी उपस्थिति में उनके कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान,15 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चांदमारी में नई शाखा शुरू की गई है। शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाएं और पुराने सोने के आभूषणों पर 100 प्रतिशत वापसी का ऑफर दिया जा रहा है।
ब्लैकमेलिंग कर 5.20 लाख रुपये वसूलने का आरोपी गिरफ्तार, 2.50 लाख नकद समेत सामान बरामद
शोरूम में 22 कैरेट व 18 कैरेट सोने के आभूषण, आईजीआई प्रमाणित हीरे की ज्वेलरी, चांदी के बर्तन, 925 ज्वेलरी और रत्नों की आधुनिक रेंज उपलब्ध है। प्रतिष्ठान की ओर से 100 प्रतिशत हॉलमार्क ज्वेलरी, स्पष्ट बिलिंग, पुराने सोने पर शून्य कटौती और रेट बुकिंग जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
चेतन अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों और वैवाहिक सीजन को देखते हुए हीरे की अंगूठी, कपल एंगेजमेंट बैंड, नोजपिन, हल्के वजन के नेकलेस सेट और डायमंड चूड़ी सेट का आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक डायमंड ज्वेलरी के साथ आईजीआई प्रमाणपत्र दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हरे कृष्ण ज्वेलर्स ने अपना मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से ग्राहक सोने और चांदी के लाइव रेट देख सकते हैं। यह एप्लीकेशन एंड्रॉयड और एप्पल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
करीब 28 वर्षों से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा हरे कृष्ण ज्वेलर्स का चांदमारी शोरूम परिवार का नौवां प्रतिष्ठान है। रौनक जी ने शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं और मीडिया से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान चेतन अग्रवाल, रुपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]