लोन का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, साइबर ठगी का पैसा मंगाकर करते थे निकासी,तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, नौ मोबाइल समेत 3.90 लाख रुपये नकद बरामद
बहराइच। लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाने और बाद में उसे निकालने वाले गिरोह का बहराइच पुलिस ने खुलासा किया है। ऑपरेशन CyVajra अभियान के तहत हरदी थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से नौ मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, सात आधार कार्ड समेत बैंकिंग दस्तावेज, एक वैगनार कार और 3.90 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
जरवल में आज हुआ मॉकडिल, आपदा से निपटने का किया गया अभ्यास
पुलिस के मुताबिक हरदी थाना क्षेत्र के सिसैय्या चूड़ामणि निवासी प्रमुख और सिकन्दरपुर निवासी नारायण वर्मा ने शिकायत की थी कि आरोपितों ने लोन दिलाने के नाम पर उनके बैंक खाते खुलवाए और उनमें अपने मोबाइल नंबर लिंक करा दिए। इसके बाद पासबुक, एटीएम, चेकबुक और मोबाइल अपने कब्जे में लेकर विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की रकम खातों में मंगाई गई। विरोध करने पर दोनों को धमकाया गया तथा उनके खातों से क्रमश: 2.40 लाख और 4,800 रुपये निकलवा लिए गए।
दो हजार दीपों से जगमगाया संस्कृत विश्वविद्यालय, गूंजे वैदिक मंत्र
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित की गई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों वांछित आरोपितों को राजापुर मोहल्ला, हाईवे किनारे से गिरफ्तार कर लिया।
करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुफियान निवासी सिघापुरवा थाना रिसिया, समीर अहमद निवासी आजाद नगर थाना रिसिया और कृष्ण मुरारी प्रसाद निवासी सिकन्दरा, नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने लोन का ऑफर देकर बैंक खाते खुलवाने, उनके दस्तावेज अपने पास रखने और खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाकर निकालने की बात स्वीकार की है।
अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हरदी थाने में दर्ज मुकदमों में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया। कार्रवाई में थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Comments are closed.
[…] लोन का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते… […]
[…] लोन का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते… […]
[…] भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान,15 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी लोन का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते… […]