Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

25 हजार के इनामिया चैन स्नैचर से नानपारा में पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

By admin
September 4, 2026 2 Min Read
0

बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटना के बाद फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया शातिर अपराधी से देर रात थाना कोतवाली नानपारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम की संयुक्त मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी नानपारा भेज दिया।

प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला की हालत बिगड़ी,मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,अस्पताल सील

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम उर्फ साहिल उर्फ सुहैल पुत्र सग्गर निवासी अगपुरबा, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। वह थाना मटेरा में दर्ज चैन स्नैचिंग के मुकदमे में वांछित था और उस पर पुलिस अधीक्षक बहराइच की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बताया गया कि 1 सितंबर को गंगोत्री पत्नी सुरेंद्र निवासी लखीमपुर अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रही थीं। गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना मटेरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिले।

116 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, 35 लाख की नशीली सामग्री बरामद

इसी मामले में 2/3 सितंबर की रात पुलिस मुठभेड़ में असलम का साथी फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब गिरफ्तार हो चुका है, जबकि असलम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं।

पुलिस के अनुसार, 3/4 सितंबर की रात नानपारा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम निबिया नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और कई मामलों में वह वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन विभाग की टीम ने कडी मशक्कत के बाद पकड़ा

Next

पूर्वांचल और सेंट्रल यूपी के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : अरविंद सिंह

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (397)
  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (395)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (196)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (105)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme