Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन विभाग की टीम ने कडी मशक्कत के बाद पकड़ा

By admin
September 4, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। जिले के विकास खण्ड जरवल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा परसरामपुर के मजरा दाताराम पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब गन्ने के एक खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खेत मालिक पप्पू यादव निवासी ग्राम पकड़ी जरवलरोड को दी। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारी मोहम्मद सिद्दीक और सज्जाद सहित अन्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को पकड़कर वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई।

इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गन्ने के खेत में अजगर मिलने की घटना क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजगर दिखाई देने से कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि वन विभाग की टीम द्वारा उसे सुरक्षित पकड़ लिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की।

Tags:

अजगर का रेस्क्यू
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

गैंगेस्टर एक्ट के दोषी को कोर्ट ने सुनाई दो वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

Next

25 हजार के इनामिया चैन स्नैचर से नानपारा में पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • गन्ने के खेत में अजगर मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस व वन… (394)
  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (391)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (101)
  • फखरपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता… (84)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme