गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी,सट्टा मिलान में गड़बड़ी है तो 27 तक करा लें सुधार,22 से 27 सितंबर तक समिति परिसर में लगेगा किसान मेला
बहराइच। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच गन्ना किसानों के लिए सट्टा संबंधी अभिलेखों में गड़बड़ी सुधारने का अंतिम मौका है। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड जरवलरोड परिसर में 22 से 27 सितंबर तक समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण किसान मेला आयोजित किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान का आगाज, अन्नपूर्णा भवनों व राशन दुकानों पर जली दीपमाला
समिति सचिव प्रभारी डॉ. पी.एन. पाण्डेय ने बताया कि किसान मेले का शुभारंभ 22 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह करेंगे। मेले में पारले परसेण्डी, आईईपीएल जरवलरोड, मैजापुर और रौजागांव चीनी मिलों के प्रतिनिधि, कृषक, प्रबंध कमेटी के सदस्य, प्रतिनिधिगण तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जरवलरोड एवं परसेण्डी मौजूद रहेंगे।
शिव मंदिर में केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
उन्होंने बताया कि किसान मेले में किसान अपने सट्टे का मिलान, 63 कॉलम खतौनी और प्री-कैलेण्डर की जांच कर सकते हैं। अभिलेखों में नाम, भूमि, क्षेत्रफल, गन्ने की प्रजाति अथवा अन्य किसी विवरण में विसंगति मिलने पर किसान निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज कराकर उसका निस्तारण करा लें।
साइबर ठगी की 87 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई
27 सितंबर के बाद नहीं होगा संशोधन
सचिव प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पेराई सत्र 2026-27 के लिए अभिलेखों में सुधार कराने का यह अंतिम अवसर है। निर्धारित अवधि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद पेराई सत्र 2026-27 का अंतिम कैलेण्डर तैयार कर विभागीय वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा। उन्होंने सभी गन्ना किसानों से मेले में पहुंचकर अपने अभिलेखों का मिलान करने की अपील की है।
करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Comments are closed.
[…] […]