डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
बहराइच में 354 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.75 करोड़ रुपये
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल और अस्पताल वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, चिकित्सा सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था का आकलन किया।
नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य जारी, मौके पर मिले महिला और पुरुष मजदूर
अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कारागार का नियमित निरीक्षण करने तथा शातिर और संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। बंदियों की गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने को भी कहा।
हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये जुर्माना
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखने और जेल मैनुअल के अनुसार व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।