नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य जारी, मौके पर मिले महिला और पुरुष मजदूर
बस्ती। कप्तानगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई के कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच मीडिया टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान चकमार्ग पर महिला और पुरुष मजदूर मिट्टी पटाई के कार्य में जुटे मिले।
मौके पर मौजूद मजदूरों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे पिछले करीब 15 दिनों से चकमार्ग पर मिट्टी डालने और पटाई का कार्य कर रहे हैं। मजदूरों के मुताबिक, यह काम लगातार जारी है।
हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये जुर्माना
मीडिया टीम ने कार्यस्थल का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य शुरुआत से कराया जा रहा है और अभी भी जारी है।
हार्वेस्टर से गन्ना कटाई 55 रुपये प्रति क्विंटल तय,6 प्रतिशत होगी करदा कटौती
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के बीच मौके पर पहुंचकर की गई पड़ताल में चकमार्ग पर महिला और पुरुष मजदूर कार्य करते मिले। हालांकि, कार्य की गुणवत्ता, लागत और अन्य तकनीकी पहलुओं की पुष्टि के लिए संबंधित विभाग के अभिलेखों एवं अधिकारियों की जानकारी आवश्यक होगी।