गणिपति बप्पा मोरिया’जयकारे के साथ जुलूस निकालकर गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन

0
IMG-20250907-WA0012
Spread the love

बहराइच। जरवलरोड के शिव मन्दिर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकालकर किया गया। ‘गणपति बप्पा मोरिया’उदघोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस में श्रद्धालु डीजे की धुन पर झूमते रहे।जरवलरोड के शिव मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया।

शिव मंदिर से जुलूस जरवलरोड बाजार, सब्जी मंडी, इंटर कॉलेज, तूफानी चौराहा,सब्जी मंडी होते हुए जुलूस जरवलरोड चौराहा पहुंचा।डीजे की धुन पर श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरिया’ उदघोष के साथ झूमते रहे। जरवलरोड चौराहे से विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा को घाघराघाट स्थिति सरयू नदी पर ले जाया गया। यहां वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा न अर्चन कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष जरवलरोड संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद यादव भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विपेन्द्र सिंह,अवधेश वर्मा, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र शुक्ला, मुकेश जायसवाल,राहुल सिंह,सुनिधि मिश्रा, मोनू मिश्रा,ग्राम प्रधान मनोज राव, नीरज अग्रवाल,आशीष पटवा, मनीष पटवा,शुभम पटवा,सुमित गुप्ता,के.के.मिश्रा, ऋषि राजपूत ,राहुल सिंह,नरेन्द्र वर्मा, लक्ष्मण कुश्वाहा,मोनू सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!