जमीन पर गिरी एलटी लाइन की केबिल,48 घण्टे से विजली गुल,नही लगे टूटे पोल,जमीन पर लटकते तार से दुर्घटना की आशंका

0
IMG-20250906-WA0117
Spread the love

 

 

बहराइच। जरवलरोड विद्युत उपकेन्द्र के गुलाम पुरवा गांव की विद्युत सप्लाई 48 घण्टे से ठप है।दो साल पूर्व टूटे हुए विद्युत पोल को न लगाने से ग्रमीणों में आक्रोश व्याप्त है।एलटी लाइन के तार जमीन पर लटक रहे है,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड रही है।

जरवलरोड विद्युत उपकेन्द्र के गुलाम पुरवा तप्पेसिपाह गांव में दो साल पूर्व आए आंधी तूफान के दौरान एलटी लाइन के दो विद्युत पोल टूटकर गिर गए थे। बांस बल्ली के सहारे केबिल बांधकर विद्युत कर्मियों ने गांव की आपूर्ति बहाल कर दी थी। पोल न लगने से विद्युत केबिल लटककर जमीन पर गिर गई, जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति 48 घण्टे से ठप है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।जमीन पर लटकते विद्युत तार से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग से आपूर्ति बहाल करने एवं नया विद्युत पोल लगाने की मांग की है।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राम नरेश यादव,मनीष यादव,राम मिलन,आकाश यादव,बिटाना,रजकला,राम कुमार,राजितराम,कमलेश यादव,सीतादेवी,डॉ बच्चा राम,विनोद कुमार,मलखान यादव समेत ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीओ आर.के.मिश्रा ने बताया कि विद्युत कर्मियों को गांव भेजकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।शीघ्र ही नया पोल लगवा दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!