हार्वेस्टर से गन्ना कटाई 55 रुपये प्रति क्विंटल तय,6 प्रतिशत होगी करदा कटौती
बहराइच। सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड की प्रबंध कमेटी की बैठक शनिवार को सभापति रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हार्वेस्टर से गन्ना कटाई की दर 55 रुपये प्रति क्विंटल और करदा कटौती 6 प्रतिशत तय की गई।
हार्वेस्टर से कटाई कराने के इच्छुक किसानों को 10 रुपये के स्टांप पर विभागीय प्रपत्र पर अनुबंध करना होगा। किसान पारले परसेंडी या आईपीएल जरवलरोड चीनी मिल के प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं। अनुबंध के बाद हार्वेस्टर सेंटर से पर्ची जारी होगी, जिसका खर्च गन्ना पर्ची से काटा जाएगा।
बैठक में गन्ना आयुक्त के निर्देश पर चारों चीनी मिलों – पारले परसेंडी, आईपीएल जरवलरोड, मैजापुर और रौजागांव को आवंटित क्रय केंद्रों को पेराई सत्र से पहले मानक के अनुसार स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही सभापति, उपसभापति और कमेटी सदस्यों के मोबाइल नंबर मिल यार्ड और क्रय केंद्रों पर वॉल पेंटिंग के जरिए प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया, ताकि किसान सीधे अपनी समस्या बता सकें।
अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
बैठक में चीनी मिल प्रतिनिधि, एससीडीआई और प्रबंध कमेटी सदस्य मौजूद रहे। जानकारी प्रभारी सचिव डॉ. पीएन पांडेय ने दी।
Comments are closed.
[…] […]