बहराइच के अर्नव सिंह ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक
बहराइच। जिले के होनहार एथलीट अर्नव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। चेन्नई (तमिलनाडु) के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अर्नव ने अंडर-16 बालक वर्ग के पेंटाथलॉन इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। उनकी इस उपलब्धि से बहराइच सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है।
हार्वेस्टर से गन्ना कटाई 55 रुपये प्रति क्विंटल तय,6 प्रतिशत होगी करदा कटौती
डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अटल सिंह ने बताया कि अर्नव शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा नौ के छात्र हैं। वह इससे पहले एसजीएफआई नेशनल प्रतियोगिता और नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी कई स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतना अर्नव के खेल करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता के बाद उनकी निगाहें आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर हैं, जिनके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। अर्नव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता लक्ष्मी सिंह, पिता अश्वनी कुमार सिंह तथा कोच आतम सिंह और भागवीर सिंह को दिया।
अर्नव की इस शानदार उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘टिंकू’ समेत खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्नव की सफलता जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
Comments are closed.
[…] […]