गोलियों की तडतडाहट से गूंजा खैरीघाट,पुलिस मुठभेड़,हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के दो अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में कांबिंग कर रही है। मुठभेड़ में घायल बदमाश खैरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में चोरी की घटनाओं के अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात स्वॉट टीम और खैरीघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नानपारा-खैरीघाट मार्ग पर वैवाही रोड के पास कुछ संदिग्ध लोग चोरी की वारदात करने अथवा चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं।
ओवरलोडेड वाहनों तथा अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दो चारपहिया वाहनों से कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक अर्टिगा कार से उतरे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद कार में सवार तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीछे आ रही दूसरी कार में सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश चौहान और मोहित लाल निवासी अरनवा टिकुरी, थाना खैरीघाट तथा अनिल विश्वकर्मा निवासी मीहीपुरवा रेलवे क्रॉसिंग, थाना मोतीपुर के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान संभारी निवासी अरनवा टिकुरी, थाना खैरीघाट के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
तमंचा, कारतूस और जेवर बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, अर्टिगा कार, पीली और सफेद धातु के जेवरात तथा नकदी बरामद करने की बात कही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बहराइच समेत अन्य जनपदों में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस बरामद सामान और चोरी की घटनाओं के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव, मौत से मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।