अन्तिम संस्कार से पहले मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट,कई घायल,गाडी तोडी,पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार,सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहराइच। अहाता गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर दाह संस्कार के लिए पहुंचे मायके पक्ष के लोगों पर ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कराया गया।
खेत की मेड़ और पिलर तोड़ने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के चिलबिला निवासी अशोक कुमार गौतम की बहन सुनीता (30) की शादी अहाता निवासी राजेश के साथ हुई थी। शुक्रवार को सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।मृतका के पति मौजूदा समय में परसा के पवारन पुरवा में रह रहा है। शनिवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
करंट लगने से महिला की मौत का दावा, मुंह से झाग निकलने पर मामला संदिग्ध
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में अशोक कुमार गौतम, रामकिशन उर्फ राहुल, सत्यप्रकाश, दीपक समेत करीब छह लोग घायल हो गए। हमले में वाहन के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
मछुआरों को मिली नाव, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
विवाद की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद भेजा। तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रमेश, राजेश, कल्लू, राकेश, अनुज, सतीश और वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Comments are closed.
[…] […]
[…] पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ … […]
[…] […]
[…] […]