पुलिस की वर्दी में वसूली करने वाला गिरोह पकड़ा,दो बर्खास्त सिपाहियों समेत चार गिरफ्तार,7.795 किलो गांजा व तमंचा बरामद
बहराइच। हरदी पुलिस ने पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों को जेल भेजने और एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो बर्खास्त पुलिसकर्मियों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7.795 किलो गांजा, तमंचा-कारतूस, 8,270 रुपये नकद, छह मोबाइल, पुलिस की वर्दी, बैच-कैप, फर्जी नंबर प्लेट और लाल-नीली बत्ती लगी रेनॉल्ट डस्टर बरामद हुई।
जरवल में सफाई कर्मचारी से मारपीट,दो पर एससीएसटी में मुकदमा
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सिंगिया नसीरपुर के पास संदिग्ध डस्टर को रोककर जांच की गई। चालक उपनिरीक्षक की वर्दी में मिला, लेकिन पुलिस विभाग का पहचान पत्र व वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। वाहन में बैठे दो लोगों ने बताया कि उन्हें असलहा दिखाकर जबरन बैठाया गया और पैसे न देने पर एनकाउंटर व गांजा के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी।
डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले अनुपस्थित,वेतन काटने का निर्देश
पूछताछ में वर्दीधारी की पहचान समर बहादुर सिंह और उसके साथी की पहचान श्रीप्रकाश द्विवेदी उर्फ प्रकाश दूबे के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों बर्खास्त पुलिसकर्मी हैं और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली करते थे। गिरफ्तार अन्य आरोपित वीरेंद्र उर्फ छोटू व मूले अवस्थी उर्फ अवधेश अवस्थी पर गांजा बेचने का आरोप है।