खेत की मेड़ और पिलर तोड़ने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र के अहाता गांव में खेत की मेड़ व पिलर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करंट लगने से महिला की मौत का दावा, मुंह से झाग निकलने पर मामला संदिग्ध
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम अहाता निवासी रामचन्द्र यादव पुत्र बुढ़ई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उपजिलाधिकारी कैसरगंज के आदेश पर उसके खेत की पैमाइश कर मेड़बंदी व पिलर लगाए गए थे। आरोप है कि केशन यादव, देशराज, कैलाश और शिवकुमार ने खेत की पक्की मेड़बंदी व पिलर को तोड़ दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Comments are closed.
[…] […]