रुपईडीहा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, वाहन चोर के पैर में लगी गोली
बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के वाहन चोरी के मामले में तलाश कर रही पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और चोरी की पल्सर बाइक बरामद की है।
देखें वीडियो क्या कहा एसपी बहराइच ने
यह वीडियो YouTube पर देखें
शादी के 24 घंटे बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध मौत, गांव में मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, 22/23 सितंबर की रात प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा पुलिस टीम के साथ आईसीपी मोड़ से पचपोखरी जाने वाले मार्ग पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रंजीतबोझा जंगल में कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं और उन्हें नेपाल ले जाने की फिराक में हैं।
देखें पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का वीडियो देखें यूट्यूब पर
यह वीडियो YouTube पर देखें
गन्ना समिति जरवलरोड के किसान मेले में 29 तक आपत्तियां दर्ज कराने का गन्ना किसानों के पास मौका
सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
नाबालिग से यौन अपराध में दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कारावास की सजा
घायल बदमाश की पहचान अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र बाबू उर्फ जलील खान, निवासी सीतापुरवा सहजना, थाना रुपईडीहा के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार अब्दुल सलाम के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बीएसए बहराइच का ग्रामीणों ने फूंका पुतला, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जंगल में लगातार कांबिंग कर रही हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
अपराध समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]