कंचन कान्वेंट स्कूल मे वितरित किया गया वार्षिक परीक्षाफल,सफल छात्र छात्राओ को वितरित किये गये शील्ड व मेडल

0
IMG-20260331-WA0001
Spread the love

बहराइच। स्थानीय कंचन कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा पर वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के तहत विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को भी मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक एम0श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों को संस्कारवान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सतत तत्पर है।

किसान नेता राकेश टिकैत ओडिशा में ‘गिरफ्तार’, मुजफ्फरनगर में किसानों का विरोध हुआ तेज,जरवलरोड में प्रदर्शन की तैयारी में जुटे किसान

समारोह के तहत जूनियर मे कक्षा आठ की छात्रा शिक्षा सिंह, दुआ बटूल, अभिलाष चौधरी ,श्रेया जयसवाल, शिवांश गुप्ता, दिव्या सोनी, आयुषी सिंह, लकी राजपूत ,नैना कौशल अवनी कौशिक, वंशिका शुक्ला ने कक्षा सात में वकार अंसारी, आस्था सिंह, आशुतोष विश्वकर्मा, लारेब अंसारी, आस्था श्रीवास्तव, अल्तमश कबीर, अमित कुमार यादव, यज्ञ त्रिपाठी, अतुल साहनी रजत वर्मा ने,कक्षा 6 में दिव्यांश गुप्ता तान्या राठौर, नूरी फातिमा, जीनत अंसारी , अदीबा सिद्दीकी, आदर्श कुमार,विभाग गौतम शिमला, राधिका चौधरी व सहरीन अंसारी ने स्थान प्राप्त किया।

गौशाला हटाने के विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सभी सफल छात्र छात्राओ को विद्यालय की उपनिदेशक संगीता श्रीवास्तव व डिप्टी डायरेक्टर इंजीनियर अगम स्वरूप श्रीवास्तव ने शील्ड व मेडल प्रदान किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।समारोह मे पंकज शुक्ला, मोहम्मद माजिद,अबरार अहमद, रंजीत सिंह,नसीब अहमद, मालती सिंह,ज्योति सिंह, क्षमा सिंह, प्रियंका,प्रज्ञा पाण्डेय,दिव्यांशी सिंह, श्रेयांशी मिश्रा, सुधा सिंह,पवन सिंह, सिद्धार्थ चौधरी, प्रदीप श्रीवास्तव,उर्फी,उम्मे रूबी, विजय मिश्रा कंचन गुप्ता, पूनम यादव आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!