भाकियू जिलाध्यक्ष बने धरमचंद महेश
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (भानू) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने संगठन को गति देने के लिए संगठन का विस्तार करते हुए जरवल व्लाक के ग्राम पंचायत धनसरी निवासी धरमचंद महेश को भारतीय किसान यूनियन (भानू) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए जारी किये गये सेल्स आफिसर्स के मोबाइल नम्बर
भरथापुर वासियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात,नए भरत पुर में बसेंगे भरथापुर जंगलवासी
श्री सिंह ने संगठन की नीतियों, सिद्धांतों एवं जाति वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर संगठन के हित में कार्य करने तथा जिले के वरिष्ठ लोगों से सलाह मशविरा कर एक माह में जिले की कार्यकारिणी घोषित करने का निर्देश दिया है।श्री महेश इससे पहले भी भाकियू जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके है।
इनके मनोनयन पर चन्द्र भान सिंह,तौहीद आलम, सभाजीत सिंह, अनिल कुमार यादव, कंचन प्रसाद, गजराज सिंह, हसनैन ख़ान, माधव राज सिंह, नीलम सिंह, सुरेश सिंह, विपिन वर्मा, मुहम्मद इरफान, राम बहादुर यादव, राहुल कुमार, विजय सरोज, महन्त उमा शंकर सरोज, राम कुमार जैसवाल, लल्लू गौतम, आदित्य प्रसाद शर्मा, हरपाल महराज समेत लोगों ने हर्ष ब्यक्त किया है।
