भरथापुर वासियों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात,नए भरत पुर में बसेंगे भरथापुर जंगलवासी
बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बहराइच के बीहड़ जंगलों में रहने वाले ग्रामीणों को बड़ी सौगात देते हुए नए स्थान पर विस्थापन के लिए भूमि आवंटन कर दिया है। अतिशिघ्र ही इस भूमि पर 136 से अधिक ग्रामीणों के घर बनाये जाएंगे और सभी सुविधाओं से आच्छादित किया जाएगा।
सेमरहना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों को जमकर लताड़ा।
उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूँ उन लोगों से जिन्होने जाति पाति में बाँटकर सामाजिक तानेबाने को छिन्नभिन्न किया है इस पांच सौ परिवारों में सभी जाति के लोग है लेकिन हमने इन्हें जातीय चश्मे से नही देखा है सभी को एक सामान सुविधाएं और सहायता प्रदान की गई है और सभी का पुनर्वास किया गया है जिन लोगों ने जातीय चस्मे से देखा था।
आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए जारी किये गये सेल्स आफिसर्स के मोबाइल नम्बर
जब वो सत्ता में थे तो केवल एक ही परिवार दिखता है तब इन्हें भरथापुर के यादव और मौर्या याद नही आये थे।
क्या यहां का दलित यहां के यादव और यहां के मौर्या को उनका अधिकार नही मिलना चाहिए था। जातीय आधार पर बाँट कर जिन्होंने राजनीति की उन्होंने सिर्फ अपना भला देखा। कभी पीड़ितों और जरूरतमंदों का भला नही सोंचा।
रामकथन प्रवचन व सत्संग से संपूर्ण समाज में समरसता फैलती है- किशोरी रूबी दीदी
मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा यहाँ पर जाति के नाम पर बांटने वाले लोग केवल दंगाइयों का साथ देते थे 2017 से पहले कब कहाँ दंगा और कहाँ उपद्रव हो जाये इसे कोई नही जानता था। आज जिस तरह नवरात्रि का पर्व चल रहा है अगर पहले की सरकार होती तो हर तरफ सन्नाटा पसरा दिखाई देता लेकिन आज की सरकार में कोई उपद्रव नही है बल्कि उसत्व मनाया जा रहा है।
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
ये लोग वही थे जिन्होंने प्रदेश को लूटा माफियाओं को शय दिया। प्रदेश में भय का माहौल कायम रखा उन्होंने कभी सबको एक नजर से नही देखा। इन्होंने प्रदेश को लूटा खजाने को लूटा और अपने परिवार के विकास पर खर्च किया जबकि हम खजाने को प्रदेश की पच्चीस करोड़ जनता के लिए उपयोग कर रहे हैं। 2017 से पहले लोगों को बिजली नही मिलती थी आज सभी को पर्याप्त बिजली मिल रही है।
बाईपास निर्माण हेतु धारा-15 के अन्तर्गत प्रस्तुत आक्षेप पत्रों की नगर मजिस्ट्रेट ने की सुनवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भरथापुर वालों के लिए नए विस्थापित कालोनी का नाम भरत पुर रखा जाएगा। जहां पर सभी वर्ग के लोग समरसता के साथ नए तरीके से उत्साह के साथ जीवन यापन कर सकेंगे।
