जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

0
Picture 005
Spread the love

बहराइच । जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया राय के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।

डीएसओ ने गैस गोदामों व प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

रामकथन प्रवचन व सत्संग से संपूर्ण समाज में समरसता फैलती है- किशोरी रूबी दीदी

जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने महिला एवं बाल बैरक, बैरक संख्या 10 ए,बी व सी सहित अन्य बैरकों, कारागार अस्पताल व पाकशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।

बाईपास निर्माण हेतु धारा-15 के अन्तर्गत प्रस्तुत आक्षेप पत्रों की नगर मजिस्ट्रेट ने की सुनवाई

संगीतमय श्रीराम कथा में सीताराम विवाह उत्सव की झांकी देख भक्त हुए भाव-विभोर

जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान करागार अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर माधुरी तिवारी व रंजीत सिंह, चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!