संगीतमय श्रीराम कथा में सीताराम विवाह उत्सव की झांकी देख भक्त हुए भाव-विभोर

0
IMG-20260323-WA0020
Spread the love

बहराइच।जरवल कस्बे के संगत मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा अमृत वर्षा के चौथे दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान विश्वामित्र आगमन, सीताराम विवाह उत्सव एवं परशुराम संवाद की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंच को भव्य तरीके से सजाया गया था, जहां आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा किए गए सजीव अभिनय और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक कथा श्रवण करते हुए भक्ति रस में डूबे नजर आए।

कथा वाचन कर रहीं पूज्य श्री किशोरी रुबी (दीदी जी) ने अपनी मधुर वाणी में प्रसंगों का ऐसा वर्णन किया कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। विशेष रूप से परशुराम संवाद का प्रसंग सुनकर लोगों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।आयोजन समिति के सदस्यों ने पत्रकार कैलाश नाथ राना को बताया कि कथा का क्रम निरंतर जारी रहेगा। आगामी मंगलवार को जानकी विदाई, दशरथ विलाप एवं केवट प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह बना हुआ है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर अध्यक्ष मुरारी लाल जायसवाल मुख्य संरक्षक श्री ओम जायसवाल वीरेंद्र जायसवाल शिवानंद जायसवाल संदीप जयसवाल, अमित जायसवाल सुनील जायसवाल राहुल जायसवाल, शिवानंद जायसवाल बृजेश कुमार अक्कू शिवानंद जायसवाल पवन कुमार अमित कुमार सियाराम यादव हनुमंत लाल जायसवाल रामदीन यादव आदि मौजूद रहे.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!