कैसरगंज में बारिश के बीच अदा की गई नमाज, अमन चैन की मांगी दुआ

0
IMG-20260322-WA0020
Spread the love

बहराइच।कैसरगंज तहसील के अलग-अलग गांवों में बनी मस्जिदों व ईदगाहों पर शुक्रवार की सुबह से हो रही वर्षा का कहर शनिवार सुबह भी जारी रहा।इसी बीच रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा की। जरवल कस्बा,बढ़ौली,कन्दैला,कुडौनी, बरखुरद्वारापुर,कडसर,बांस गांव,रेवलिया,प्यारेपुर,ऐनी,बादेपुर हिसामपुर,गण्डारा,पंचम्भा,गन्ज सहित विभिन्न गांवों में घुंघराले बादलों और रिमझिम बारिशों के बीच ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई।

वही ग्राम पंचायत कुड़ोनी में मुफ्ती मोहम्मद आसिम ने बारिश के होने के कारण ईदगाह के बजाय जामा मस्जिद में ईदकी नमाज अदा कराई इसके बाद लोगों ने हाथ उठाकरपूरे मुल्क में अमन चैन के लिए हजारों लोगों ने दुआएं की और एक दूसरे के गले मिलकर आपसी भाईचारे की मिशाल पेश की तथा रोजेदारों ने गरीबों में ईदी तौर पर दूध सेवाई और मेवा सहित नगदी भी बांटी जबकि वहीं मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाजियों की लम्बी कतारें और मेवा मिष्ठान की दुकानें भी सजाई गई।

 

नमाज अदा के बाद से दुकानदारों द्वारा सजाई गई दुकानों पर भी खरीददारी को लेकर भीड़ उमड़ी इस दरम्यान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल भी तैनात रहा नमाज दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के साथ राजेश शुक्ला के साथ पीएसी के जवान भी भ्रमण सील रहें।ईद-उल-फितर की नमाज पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में शान्ति पूर्ण ढंग से अदा कराई गई।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी मुहीब अहमद शिक्षक फारूक अहमद अममार अहमद पूर्व प्रधान मोहम्मद शरीफ, डॉक्टर गौसुल आजम, आफताब अहमद ,मोहम्मद आमिर, शाहबाज आलम, महताब आलम, अबू सहमा, हाजी खतीब अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य जियाउद्दीन, मोहम्मद अमन, मोहम्मद जियाउल,आदिल एडवोकेट, डाक्टर सारिक, चुनना एडवोकेट,, बबलू मोहम्मद माजिद ,हाजी ताज मोहम्मद, हाजी हसीब ,डॉक्टर गुड्डू ,डॉक्टर मोहित ,मुजीब अहमद ,पूर्व प्रधान अब्दुल कादिर सहित सैकड़ो की संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!