Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

मानकविहीन अस्पताल संचालन पर सवाल,CMO के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई नहीं

By admin
September 8, 2026 2 Min Read
2

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के मन्नीजोत में संचालित चंद्रावती हॉस्पिटल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए चिकित्सा सेवाएं संचालित कर रहा है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जिले के सभी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित फर्जी अस्पतालों, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों, पैथोलॉजी लैब और मानकविहीन चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला की हालत बिगड़ी,मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,अस्पताल सील

बताया जा रहा है कि चंद्रावती हॉस्पिटल में हाल ही में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला भी सामने आया था। इसके बावजूद संबंधित अस्पताल के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का जगह – जगह हुआ स्वागत

इस संबंध में पूछे जाने पर सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनका यह भी कहना है कि क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

घाघरा में उफान, खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर बह रही नदी, तराई में बाढ़ का अलर्ट

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से निरीक्षण कर रहा है, तो मन्नीजोत में संचालित इस कथित मानकविहीन अस्पताल पर अब तक विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ी। क्या निरीक्षण केवल कागजों तक सीमित है, या फिर नियमों के पालन में कहीं न कहीं लापरवाही बरती जा रही है।

सहारनपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, पार्टी मुख्यालय से उठाकर पुलिस लाइन ले गई पुलिस

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी बड़ी घटना के बाद जांच टीमों का मौके पर पहुंचना और कार्रवाई करना अपेक्षाकृत आसान होता है, लेकिन वास्तविक चुनौती ऐसे संस्थानों की समय रहते पहचान कर उन पर प्रभावी कार्रवाई करने की है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि स्वास्थ्य विभाग मन्नीजोत में संचालित चंद्रावती हॉस्पिटल की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह केवल निर्देशों और आश्वासनों तक सीमित रह जाता है।

Tags:

धडल्ले से चल रहे अस्पताल
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का जगह – जगह हुआ स्वागत

Next

यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन का आग्रह

2 Comments
  1. बनारस के किसलय राय ने बढ़ाया मान, इंग्लैंड में पूरी की आयरनमैन प्रतियोगिता - says:
    September 9, 2026 at 1:16 pm

    […] मानकविहीन अस्पताल संचालन पर सवाल,CMO के … […]

  2. बीच पुल पर डीसीएम खराब,घंटों जाम में फंसे रहे राहगीर - says:
    September 9, 2026 at 8:52 pm

    […] मानकविहीन अस्पताल संचालन पर सवाल,CMO के … […]

Comments are closed.

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (403)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (234)
  • एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा (214)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (107)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (87)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme