पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव का जगह – जगह हुआ स्वागत
बहराइच।जेल से रिहाई के उपरांत पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पहली बार अपनी विधानसभा पयागपुर की ओर रवाना हुए तो घाघरा घाट से लेकर कैसरगंज पयागपुर तक विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।कैसरगंज में हुजूरपुर रोड पर विष्णुचन्द्र श्रीवास्तव ‘मिंटू’ के नेतृत्व में पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया गया।
समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उत्साह के साथ नारे लगाए। स्वागत स्थल पर जुटी भीड़ को पूर्व विधायक के प्रति समर्थकों के उत्साह और राजनीतिक सक्रियता के संकेत के रूप में देखा गया।
घाघरा में उफान, खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर बह रही नदी, तराई में बाढ़ का अलर्ट
स्वागत कार्यक्रम में विष्णुचन्द्र श्रीवास्तव ‘मिंटू’ पूर्व प्रधान मो. शरीफ, अब्दुल कादिर हसीब अंसारी पूर्व प्रधान, मौलाना खालिद, शाहनवाज, डॉ. गौसुल आजम, शादाब अहमद, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, मो. शाकिब, मोहम्मद अमन और अनवारुल हक सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।*
Comments are closed.


[…] […]