शिक्षक समस्याओ कों लेकर महासंघ बीएसए कार्यालय पर 18 फरवरी को करेगा धरना-प्रदर्शन
बहराइच: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच के द्वारा ज्वलंत शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्व में दर्जनों बार पत्र व वार्ता के क्रम के बाद भी निराकरण न होने के कारण और जनपद स्तर पर व्याप्त रोष कों एवं शिक्षकों के हितों कों सर्वोपरि रखते हुए महासंघ द्वारा 18 फ़रवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच कार्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन।
“खबर का असर” प्लेटफार्म का हुआ समतलीकरण,अप ट्रेनों का ठहराव समय बढा
जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र नें बताया है कि, शिक्षकों के चयन वेतनमान का ऑनलाइन आदेश जारी होने के बाद भी अब तक हस्ताक्षरित आदेश कॉपी नहीं उपलब्ध करवाई गई जिससे 2 महीने होने वाले है अब तक चयन वेतनमान का लाभ वेतन में जुड़कर नहीं मिला है, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, बाल्य देखभाल अवकाश एक बार में 30 दिन का स्वीकृत नहीं किया जा रहा है।
ठेकेदार ने बिना अनुमति की प्लेटफार्म की खुदाई,बढी यात्रियों की मुशीबत
विकास खंड पयागपुर में एफ.एल. एन.प्रशिक्षण के दौरान मात्र कुछ ही मिनट की देरी के लिए लगभग 65 शिक्षक / शिक्षिकाओं की अस्थाई रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि बाधित कर दी गई है, शिक्षक- शिक्षिकाओं के एक-दो दिन का अवरुद्ध वेतन सामूहिक रूप से बहाल करने, निरीक्षण के समय शिक्षक /शिक्षिकाओं के किसी कारण वश उपस्थित न होने पर यदि उनका आकस्मिक अवकाश शेष है तो उनके आकस्मिक अवकाश से उक्त दिवस का अवकाश घटाते हुए वेतन की कटौती न करने, पात्र शिक्षक / शिक्षिकाओ कों दिव्यांग भत्ते का नियमानुसार भुगतान, पूर्व में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्राप्त कर चुके सभी अध्यापकों की ऑफलाइन सेवा पुस्तिका उनके कार्यरत जनपद स्थानांतरित करने, ऑफलाइन निरीक्षण पर रोक, निरीक्षण के दौरान शिक्षकों का पक्ष जाने बिना कोई भी विभागीय कार्यवाही न करने सहित अन्य मांगों के सम्बन्ध ने दिनांक 18 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहराइच पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,बहराइच के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र के नेतृत्व में जनपद के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का सीएमओ ने किया शुभारम्भ
जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने कहा है कि,यदि समय रहते सभी शिक्षक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि, चयन वेतनमान सहित अन्य सभी मुद्दों पर शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है। जल्द ही मांगों पर तत्काल निर्णय नहीं होगा तो संगठन पूरी ताकत के साथ आंदोलन करेगा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा ने बताया है कि, जनपद के शिक्षक न्याय की प्रतीक्षा कर रहे है और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे है यदि विभाग द्वारा शिक्षकों कों समय रहते सम्मान और अधिकार देने में अन्याय किया तो तय समय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
घर-घर खिलाई जाएगी फाइलेरिया से बचाव की दवा,2.88 लाख से अधिक लोगों को मिलेगी बीमारी से सुरक्षा
जिला महामंत्री उमेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा कि समय रहते लंबित समस्याओ का निराकरण नहीं हुआ तो महासंघ व शिक्षक अपनी ताकत दिखाने में पीछे नहीं हटेगा, जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी ने कहा शिक्षक हित से बढ़कर महासंघ के लिए कुछ नही है शिक्षकों की हर समस्या के लिए महासंघ आर पार की लड़ाई के तथा संघर्ष करने के लिए कमर कस चुका है।
