जिले के बी.एल.ओ. के लिए मिसाल बनी उमा देवी,होगीं सम्मानित

0
IMG-20251125-WA0000
Spread the love

बहराइच । बाल विकास परियोजना कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत रेवली में आंगनबाड़ी के पद पर कार्यरत श्रीमती उमा देवी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस.आई.आर.-2026 के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-286 कैसरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय दनावल के भाग सं. 217 जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 505 है, में बूथ लेबिल अधिकारी के तौर पर कार्य करते हुए पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया है। बी.एल.ओ. द्वारा पूर्ण लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से किये गये प्रयासों की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बेस्ट बी.एल.ओ. एस.आई.आर.-2026 से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

डीएम श्री त्रिपाठी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस.आई.आर.-2026 की प्रक्रिया में लगे हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आहवान किया है कि बी.एल.ओ. श्रीमती उमा देवी के प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण एवं पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान कर शत-प्रतिशत मतदाओं को प्रपत्र का वितरण कराने के साथ-साथ भरे हुए प्रपत्रों को प्राप्त कर उनके डिजिटाइजेशन के कार्य का समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!