सीओ सर्किल कैसरगंज के सभी थानों में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक
बहराइच। कैसरगंज सी ओ सर्किल क्षेत्र अंतर्गत सभी थानों पर मिशन शक्ति कार्यक्रम पर जोर दिया गया मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कांस्टेबल महिला सब इंस्पेक्टर ने भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किया साथ ही साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 1076 1090 आपातकालीन नंबर 112 जैसी तमाम सरकारी सुविधाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई महिला सशक्तिकरण के संबंध में पुलिस क्षेत्रधिकारी कैसरगंज रवि खोखर ने बताया कि सर्किल क्षेत्र कैसरगंज के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज में पढ़ रही बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर भी चारों थाने में फखरपुर हुजूरपुर जरवल रोड में महिला मिशन शक्ति का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है इसी के क्रम में आज क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया कि अगर किसी भी मनचले शोहदों ने शरारती नजर से किसी मां बहन बेटी की इज्जत आबरू पर हमला किया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी किसी भी सूरत में दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा
