Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

13 मुकदमों में वांछित शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

By admin
September 3, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। हरदी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को हरदी पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छीटनपुरवा, मजरा हरदी गौरा के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। उसकी पहचान प्रेमकुमार चौहान पुत्र तीरथराम चौहान निवासी ग्राम ऐरिया, थाना हरदी, बहराइच के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध .12 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर हरदी थाने में मु0अ0सं0 294/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बहराइच और बाराबंकी के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामद होने, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और आर्म्स एक्ट समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल रामानन्द यादव, हेड कांस्टेबल रणविजय यादव और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।

Tags:

वांछित गिरफ्तार
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

FLN प्रशिक्षण का प्रथम चरण समाप्ति की ओर, शिक्षकों को दिए जा रहे नए शिक्षण के गुर

Next

गैंगेस्टर एक्ट के दोषी को कोर्ट ने सुनाई दो वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (406)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (254)
  • महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज (127)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (109)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (104)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme