33 हजार वोल्ट की लाइन से तार चोरी करते तीन गिरफ्तार, 299 मीटर तार बरामद
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए एल्युमिनियम के 299 मीटर विद्युत तार के दो बंडल और तार काटने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को खैरीघाट पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बरदहा चौकी के पास शिवपुर जाने वाले नहर मार्ग पर तीन व्यक्ति 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल से तार काटकर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर मौके पर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार बाजपेई (32), मोनू कुमार बाजपेई (28) और मोहम्मद आसिफ उर्फ शेरू (22), निवासी नकहा, थाना खैरीघाट के रूप में हुई। इनके पास से 299 मीटर एल्युमिनियम विद्युत तार के दो बंडल, डबल धार वाली हेक्सा ब्लेड और लोहे का प्लास बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मनोज कुमार बाजपेई के विरुद्ध मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।
गैर इरादतन हत्या के प्रयास में दोषी को पांच साल की कैद
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।