FLN प्रशिक्षण का प्रथम चरण समाप्ति की ओर, शिक्षकों को दिए जा रहे नए शिक्षण के गुर
बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र कुड़ासर में चल रहा बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) प्रशिक्षण का प्रथम चरण अब समाप्ति की ओर है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई शिक्षा पद्धति और बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को NCERT की नवीन पाठ्य पुस्तक कक्षा-4 की ‘वीणा एवं गणित मेला’ में किए गए बदलावों पर विस्तार से चर्चा कराई गई। साथ ही संदर्शिकाओं में हुए परिवर्तनों की जानकारी देते हुए कक्षा-कक्ष में उनके प्रयोग के बारे में बताया गया।
बीईओ जितेंद्र चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण में सीखे गए कौशल का विद्यालय में प्रभावी उपयोग करें और बच्चों के साथ सहज एवं सीखने योग्य वातावरण तैयार करें।
इस दौरान संदर्भदाता सूर्य प्रताप सिंह, रसूल रघुवंशी, डॉ. सुभाष सिंह, केदारनाथ, उमेश पाण्डेय समेत LLF से जुड़े प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के अगले चरण में भी शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों से परिचित कराया जाएगा।