उद्भव शिक्षा निकेतन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
बहराइच। उद्भव शिक्षा निकेतन आईपीएल जरवलरोड में भारत के लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक सभा का आयोजन किया गया।
दहेज उत्पीड़न के दोषी विनय तिवारी को दो साल की सजा, आठ हजार रुपये जुर्माना
कार्यक्रम में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक टी.एस. राणा, गन्ना प्रबंधक संजीव चौधरी, प्रबंधक (विक्रय) रामायण सिंह, पी.एस. सुनील श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ शुक्ला, उप प्रधानाचार्या श्रीमती जसबीर कौर, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं कुछ अभिभावक उपस्थित रहे।
खाद्य सुरक्षा की टीमों ने कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओंकार नाथ शुक्ला, इकाई प्रमुख टी.एस. राणा एवं पी.एस. सुनील श्रीवास्तव ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने विशेष रूप से स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में उनके ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया।
33 हजार वोल्ट की लाइन से तार चोरी करते तीन गिरफ्तार, 299 मीटर तार बरामद
उन्होंने बताया कि उस समय देश 500 से अधिक रियासतों में बंटा हुआ था तथा राजनीतिक अस्थिरता एवं अराजकता का वातावरण था। ऐसी विषम परिस्थितियों में सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दूरदर्शिता से इन रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सशक्त एवं एकजुट राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
किसान उत्सव कार्यक्रम में किसानों को दी गई पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों, राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।