खाद्य सुरक्षा की टीमों ने कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
बहराइच । सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र.. एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच एवं अन्तर्जनपदीय टीमों द्वारा दीपावली त्योहार पर विशेष अभियान के अन्तर्गत 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को बड़े प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर कार्यवाही की गयी तथा अन्य जनपदों से आने वाली बसों की भी तलाशी ली गयी। परन्तु बसों में खोया व अन्य खाद्य पदार्थ नहीं प्राप्त हुए।
33 हजार वोल्ट की लाइन से तार चोरी करते तीन गिरफ्तार, 299 मीटर तार बरामद
डॉ. वर्मा ने बताया कि जनपद में 04 टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर छापामारी की कार्यवाही करते हुए मेसर्स कृष्णा मिल्क एण्ड स्वीट्स, बहराइच से रसमलाई, मेसर्स माखन भोग से रसगुल्ला, सीता स्वीट्स, खत्रीपुरा बहराइच, एण्ड यादव मिष्ठान, बशीरगंज बहराइच से खोया, मेसर्स बीकानेर स्वीट्स, हस्पिटल चौराहा, बहराइच से बेसन, हरीस स्वीट्स, नगरपालिका बहराइच तथा अनुपम स्वीट्स, चौक बाजार, बहराइच से खोया, मेसर्स सतीश स्वीट्स, कैसरगंज, बहराइच तथा शुद्ध मिष्ठान भण्डार, कैसरगंज बहराइच से बर्फी, वर्मा मिष्ठान भण्डार, पयागपुर, बहराइच से रबड़ी, बंगाली मिष्ठान भण्डार, भिलौरा चौराहा, बरगदही, बहराइच से दूध बर्फी, मेसर्स-बीकानेर स्वीट्स, नानपारा बहराइच से बादाम बर्फी एवं गुड-गुड डेयरी, नानपारा से बर्फी का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।
पीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
गठित टीम में टीम में तहसीलदार नानपारा, सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर, विनय कुमार, अनूप सिंह एवं श्रीमती प्रीती वर्मा द्वारा छापामारी की कार्यवाही की गई है। डॉ. वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी खाद्य सुरक्षा अधिकरियो की टीम द्वारा प्रतिदिन तहसीलों की बाजारों, ग्रामीण अंचलों छापामार कार्यवाही की जाती रहेगी।