दीपावली और छठ पूजा पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश,बिजली कटौती करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
लखनऊ। दीपावली और छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों पर प्रदेशवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने शक्तिभवन, लखनऊ में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा।
डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
गैर इरादतन हत्या के प्रयास में दोषी को पांच साल की कैद
ऊर्जा मंत्री ने विद्युत आपूर्ति की उच्च स्तर पर लगातार निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अनावश्यक शटडाउन लेने तथा जानबूझकर विद्युत आपूर्ति बाधित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा।
बहराइच में 354 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.75 करोड़ रुपये
जरवल ब्लॉक के 59 जर्जर स्कूल भवनों के ध्वस्तीकरण को मंजूरी,बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने की तैयारी
सरकार का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है, ताकि दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।