धान की फसल पर बारिश और तेज हवाओं की मार,सपा नेता ने सर्वे कर मुआवजे की उठाई मांग
बहराइच। धान की फसल के पकने और कटाई के समय लगातार हो रही भारी बारिश तथा तेज हवाओं से जनपद के किसानों को व्यापक नुकसान की आशंका है। अलीनगर, जरवल, कैसरगंज, गजाधरपुर, फखरपुर, मरौचा समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में खड़ी पकी धान की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर गिर गई है।
गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, झिंगहा घाट पहुंचे डीएम-एसपी
लगातार बारिश के चलते खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे गिरी हुई फसल के सड़ने, धान के दाने खराब होने और उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। कटाई से ठीक पहले मौसम की मार ने किसानों की महीनों की मेहनत और लागत पर संकट खड़ा कर दिया है।
चेन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा,मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली,दो गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वेक्षण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उन्हें शीघ्र वित्तीय सहायता, मुआवजा और आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए।
अवैध गैस की रिफलिंग करने पर दुकानदार के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ा होना सरकार की जिम्मेदारी है। समय रहते राहत मिलने से प्रभावित किसान इस प्राकृतिक आपदा से उबर सकेंगे और अपनी आजीविका को सुरक्षित रख सकेंगे।
गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ, 30 सितंबर तक कमियां दुरूस्त कराएं किसान