गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ, 30 सितंबर तक कमियां दुरूस्त कराएं किसान
बहराइच।आइपीएल शुगर मिल क्षेत्र के सहकारी गन्ना समिति कर्नलगंज के मुख्यालय भभुआ परिसर के सभागार में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन सहकारी गन्ना समिति कर्नलगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि चन्द्रेश प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
गणेश पूजा के जबाबी कीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
सहकारी गन्ना समिति के सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मेले में चीनी मिल आई.पी.एल. नानपारा, मैजापुर, रोजागांव, हैदरगढ़ एवं कुन्दुरखी के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रबंध समिति के संचालक सदस्य एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
जमीनी विवाद में मारपीट के 13 दोषियों को दो-दो साल की सजा
मेले में किसानों को सर्वे से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई और सट्टा आपूर्ति वितरण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं चीनी मिल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि कृषकों की समस्याओं का निराकरण समय से करा लिया जाए।
रुपईडीहा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, वाहन चोर के पैर में लगी गोली
सर्वे सट्टा मेला 30 सितंबर तक चलेगा,जिसमें गन्ना आपूर्ति वितरण और त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर है। सभी किसान समय से पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करा लें।
Comments are closed.
[…] […]